फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे 50 हजार अनफिट वाहन

विज्ञापन
गोंडा में अनफिट वाहन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सड़कों पर 50 हजार अनफिट वाहन फर्राटा भर रहे हैं। अपनी आयु पूरी चुके वाहनों को परिवहन विभाग के नियम और कायदों को कोई खौफ नहीं है। बताया जा रहा है कई बार विभाग की ओर से नोटिस जारी होने के बाद भी वाहन मालिकों की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। नियमों के मुताबिक जो भी निजी और कॉमर्शियल वाहन अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुके हैं तो उनका फिटनेस एक्सपायर हो जातर है। ऐसे में सभी को फिर से फिटनेस कराने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा समय में जिले में कुल लगभग 4 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 50 हजार वाहन अपनी 15 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर कई बार पंजीकरण का रिनीवल कराने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी लोग अपना पंजीकरण का रिनीवल नहीं करा रहे हैं और अवैध ढंग से वाहनों का संचालन कर रहे हैं। अब विभाग की ओर से इन सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। इस महीने के भीतर अगर वाहनों को पंजीकरण का रिनीवल नहीं कराया गया तो पंजीकरण निलंबित करने के बाद निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी।
फैक्ट फाइल
कुल वाहन 4 लाख
कामर्शिलय वाहन 40 हजार
कुल निजी वाहन 3 लाख 55 हजार
रिनीवल के लिए जुलाई तक का समय
पंजीकरण की तिथि से अपनी 15 वर्ष की आयु पूरा कर चुके वाहनों को फिर से अपना पंजीकरण रिनीवल कराने के लिए नोटिस दिया गया है। लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग की चेकिंग में वाहनों का संचालन होता पाया जाने पर चालान और सीज की कार्रवाई की जायेगी। बीते दिनों जारी किये गए नोटिस में जुलाई महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

-संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
शनिवार के स्लॉट एडजस्ट किये गये
प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लाइसेंस के आवेदकों को जारी किये गये स्लॉटों को एडजस्ट किया गया है। शनिवार को मिले लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट को मंगलवार के दिन और परमानेंट लाइसेंस के स्लाट को बुधवार को एडजस्ट किया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें