फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक और व्यापारी से 50 हजार की लूट

Mon, 13 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के कुतुबगंज बाजार में किराना व्यवसाई से हुई लूट के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सालपुर में किराना व्यापारी से हुई 4.5 लाख की लूट में बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस के सामने सोमवार को एक अन्य व्यापारी से लूट की वारदात ने नई चुनौती खड़ी कर दी। सोमवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के कुतुबगंज बाजार में किराना व्यापारी की दुकान के गल्ले से बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बल्दूपुरवा गांव निवासी किराना व्यापारी अभिषेक तिवारी सोमवार को अपनी दुकान में बैठे थे। तभी बाइक से तीन बदमाश आए और दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने अभिषेक की पिटाई की और धमकी देते हुए भाग गए। अभिषेक ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धानेपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
वहीं, सालपुर में 10 मार्च को किराना व्यापारी चंद्रप्रकाश पांडेय निवासी तीतगांव इटियाथोक से हुई साढ़े चार लाख रुपये की लूट के मामले में भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इसी बीच लूट की एक और वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें