गोंडा। गांधी पार्क स्थित टाउनहाल परिसर में सोमवार को विराट कायस्थ समागम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गीत-संगीत की धूम रही। समारोह में राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि होली हमें आपसी कटुता व भेदभाव भूलकर एक-दूसरे से मिलने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक मनीष सिंह श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सोमवार को कचहरी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बार एसोसिएशन भवन के मुख्यद्वार के सामने पौधरोपण किया। प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सोमवार को कचहरी पहुंचे और बार एसोसिएशन भवन के निकट स्थित डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संघ भवन के मुख्य द्वार के सामने मौलश्री का पौधा रोपा। राज्यमंत्री ने बार के पुस्तकालय कक्ष में संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से भेंटकर हालचाल पूछा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री जगन्नाथ शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, संगमलाल द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय व इंद्रमणि शुक्ल ने माला पहनाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर परशुराम मिश्र, अभिषेक मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, बृजेश मिश्र, विनय मिश्र, श्रीराम साहू, विद्या भूषण द्विवेदी, संतोषी लाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोलपुर में माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है। प्रदेश में जनता का राज कायम हुआ है, गुंडागर्दी समाप्त हुई है। केंद्र में मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है। इस दौरान बालापुर प्रधान रीशू श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह, रवि सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव, दिलीप अमरजीत, कुलदीप यादव, अर्पित, शोभित, साजन, लल्लू मौजूद रहे।