फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 13 Jul 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। अंतिम सोमवार को प्रदोष व्रत होने के कारण शिवमंदिरों में लोगों ने दान किया। भोले के दर्शन के बाद कई लोगों ने प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ भीमेश्वर महोदव मंदिर के विशाल शिवलाट पर मलमास (पुरुषोत्तम) मास केे अन्तिम सोमवार को करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पुष्प, अक्षत, बेलपत्री, भांग, धतूरा, समी व दूध से गाजे बाजे के साथ किया जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। गोंडा नगर के दुखहरन नाथ मंदिर व बालेश्वर नाथ शिवमंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए।


सुबह दो बजे से ग्रामीण क्षेत्र, गैर जनपद व दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने सुख, शान्ति व समृद्धि के लिए पूजन अर्चन किए। महिला व पुरुषों की कतारें अलग-अलग लगाई गई। तेज धूप के बावजूद मन्दिर परिसर व गर्भगृह में हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय, जय बम भोले के उद्घोष से परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन


देर सायं तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, आरती, हवन, पूजन चलता रहा। माह के अन्तिम सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु के लिए उपवास रख पूजन अर्चन कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें