फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मृत संविदाकर्मियों के आश्रितों को मिले 50-50 लाख मुआवजा

Mon, 24 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन में व्याप्त समस्याओं और अवैध वसूली से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए खामियां गिनाईं। मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता रामनरेश को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित कर रही है और धन उगाही की जा रही है। इसके अलावा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। बिजली लाइन पर काम करने वाले लोगों को उपकरणों से लैस करने की मांग की। कहा कि गत दिनों विभाग की लापरवाही से दो संविदाकर्मियों की मौत हो चुकी है। जिनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।
कांग्रेसियों ने कहा कि अभियंता फील्ड में नहीं जाते। फोन भी नहीं उठाते। जिससे समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक सप्ताह में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, अब्दुल रहमान, पीसीसी सदस्य जलील खान, हनुमान प्रसाद, राजीव सिंह, अजय रस्तोगी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अनुपम धर द्विवेदी, निरमेश, डॉ. मंजूर, प्रतीक रस्तोगी, रिजवान, अनीस अहमद, शहजादे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें