गोंडा। नकली व अद्योमानक बीजों की रोकथाम के लिए कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर दुकानों पर छापा मारा। 49 दुकानों की जांच की गई। संदेह होने पर 14 बीजों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भंडारण, बिक्री रजिस्टर, बिल-बुक, लाइसेंस व बैच नंबर का दस्तावेजों का मिलान किया गया। मनकापुर के शीतल सीड्स एंड पेस्टीसाइड से तीन नमूने, सूर्या ट्रेडर्स से एक, प्रगति सीड्स, दूबे बीज भंडार, यादव बीज भंडार व शुक्ला पेस्टीसाइड से दो-दो, देव ट्रेडर्स व कृषक सेवा केंद्र भट्टा परेड से एक-एक नमूना लिया गया है। पांच दुकानदारों के रिकाॅर्ड अधूरे होने से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)