फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गर्भवती से मारपीट, जन्म के तीन दिन बाद शिशु की मौत

Wed, 26 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान/मसकनवा। गर्भवती महिला की पिटाई के बाद जन्मे बच्चे की तीन दिन बाद मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तालागंज ग्रांट कोइरीपुर गांव की शिलादेवी ने छपिया थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 21 नवंबर की सायं छह बजे उनका पुत्र शिवकुमार गांव निवासी पवन के घर जा रहा था। वह सड़क पर खड़ी होकर शिवकुमार को पुकार रही थीं। तभी कुछ लोगों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। वह गर्भवती थीं। पिटाई से गंभीर चोटों के बाद उन्हें सीएचसी छपिया ले जाया गया, जहां 22 नवंबर को उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। मगर तीन दिन बाद मंगलवार रात बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें