फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 48.41 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था

Sun, 29 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पंचायतीराज संस्थाओं को 15वें वित्त आयोग की संस्तुति पर 48.41 करोड़ रुपये टाइड ग्रांट जारी की गई है। इससे न सिर्फ स्वच्छता एवं पेयजल पर काम किया जाएगा, बल्कि वर्षा जल संचयन आदि का भी समुचित इंतजाम हो सकेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ग्रांट से नाली व सोखता निर्माण, हैंडपंप और पानी टंकी की मरम्मत आदि काम किए जाते हैं। ऐसे में जिला पंचायत को 7.29 करोड़ और क्षेत्र पंचायत को 7.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों को 33.86 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी का कहना है कि जारी ग्रांट से पंचायतों में स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही पंचायत की व्यवस्था में बेहद सुधार हो सकेगा। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि टाइड फंड से पंचायत में सुविधा दुरुस्त करके लोगों को राहत दी जाएगी।

15 को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची

इसी साल जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। 15 अप्रैल को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची पर तेजी से काम चल रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करके आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें