संसद में पेश रेल बजट में गोंडा को पौने दो सौ करोड़ रुपये की सौगात मिली है। जिसके तहत न सिर्फ जिले के 7 ऐसे रेेलवे फाटकों पर टू व फोर लेन के ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। जिससे आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
इसके लिए 48 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं गोंडा से अयोध्या वाया मनकापुर को जाने वाली रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए भी रेलवे ने 40 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
रेल बजट में गोंडा से गोरखपुर व लखनऊ की रेल लाइन पर जिन समपार फाटकों पर ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाने की मंजूरी रेलवे ने दी है।
उसमें लखनऊ रूट पर चौकाघाट से बुढ़वल स्पेशल समपार फाटक 300 पर टू लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जबकि इसी रूट पर गोंडा से गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच पडने वाले समपार फाटक 263 पर टू लेन का ओवरब्रिज बनेगा।
इसी तरह गोंडा कचहरी से कैथोला के बीच पडने वाले समपार फाटक 264 पर टू लेन, करनैलगंज से सरयू के बीच पड़ने वाले समपार फाटक पर फोर लेन ओवरब्रिज, गोंडा से गोंडा कचहरी के बीच स्पेशल समपार फाटक संख्या 262 पर फोर लेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
वहीं लखनऊ रूट पर ही सरयू यार्ड के पास पडने वाले समपार फाटक संख्या 288 पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसी तरह गोरखपुर रूट पर गोंडा-बरुआचक रेलवे स्टेशन के बीच पडने वाले समपार फाटक संख्या 257 पर फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने प्रत्येक टू लेन आरओबी का 18 करोड़ तो फोर लेन आरओबी के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। गोंडा से अयोध्या वाया मनकापुर रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए 40 करोड़ रुपये अवमुक्त मिले है। गोंडा से गोरखपुर रूट पर 10 मानव रहित समपार फाटकों के लिए पैसा मिला है।