फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

462 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Tue, 02 Feb 2016 10:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में गुरुजी बनने के लिए मंगलवार को 9403 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी। परीक्षा में 462 अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़गांव, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी सेमरा, भइया राघवराम पांडेय गांधी विद्या मंदिर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज फैजाबाद रोड, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उतरौला रोड, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विकास भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

जहां पहली पाली में 238 तथा दूसरी पाली में 224 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को जिले में टीईटी परीक्षा आयोजित की गई।

प्रथम पाली में 11 केंद्रों तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 9865 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी, लेकिन पहली पाली में 238 तथा दूसरी पाली में 224 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


सुबह से केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुट गई। लोग परीक्षा केंद्रों के बाहर सीट प्लान सहित अन्य जानकारियां लेते रहे। पहली पाली में जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक के लिए तथा दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक बनने के लिए पात्रता परीक्षा हुई।

परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक उदयराज यादव, डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एडीएम त्रिलोकी सिंह, बीएसए सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें