जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारी कक्ष में नामांकन करते अधिवक्ता। स्रोत: अधिवक्ता
गोंडा। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में उत्साह देखने को मिला। दो दिन में विभिन्न पदों के लिए 46 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की जांच, उन पर आपत्ति, नाम वापसी व अन्य निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को सभी पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य गंगेश मिश्र, अनिल देव शुक्ल, सिद्धदेव सिंह, शुएब मुस्तफा उस्मानी, विवेक कुमार सिंह, इंदु प्रकाश तिवारी, अमर श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, साकेत मिश्र, महेंद्र मोहन मिश्रा व दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।