फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के 118 पदों पर 450 नामांकन

Tue, 20 Jun 2017 11:24 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
नामांकन करने भारी जुलूस लेकर पहुंचे कई प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंचायत उप चुनाव में मंगलवार को ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 118 पदों के लिए नामांकन हुआ। इन पदों के लिए करीब 450 लोगों ने नामांकन किया। जिला पंचायत कार्यालय व ब्लाकों पर नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा के  बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन


गुरूवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक जुलाई को पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मतगना तीन जुलाई को सम्पन्न होगी। इस पंचायत उप चुनाव में भी जिपं सदस्य के उप चुनाव पर माननीयों ने अपने घर के लोगों को उतार दिया है।

छोटे पदों की मलाई भी बड़े ही उड़ाने को आतुर हैं। माननीयों ने अपने करीबियों को दूर से ही सही मदद कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। कटरा बाजार ब्लाक के संर्वागपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर एक नामांकन हुआ। मोहम्मदपुर एक नामांकन व गौरवा कला में एक रिक्त पद पर कोई नामांकन नही हुआ।  
विज्ञापन


जिले के पंचायत उप चुनाव में लोगों की नजर मेहनौन जिला पंचायत सदस्य सीट पर टिकी है। यहां से जिंप सदस्य पद के लिए मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में पूर्व जिंप सदस्य व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी समेत पांच लोगों ने नामांकन किया है। इस सीट पर ओंकार वन,ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिंप सदस्य अखिलेश पाण्डेय व वीरेंद्र पाण्डेय ने भी पर्चा भरा है। यह सीट विनय कुमार द्विवेदी के विधायक बनने के बाद उनके इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। 

रूपईडीह। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के एक रिक्त क्षेत्र पंचायत पद पर मात्र एक नामांकन हुआ है। गांव के कैलाश वर्मा ने नामांकन किया। उनके मुकाबले में किसी के नामांकन न करने पर उनका निर्विरोध चुना जाने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि ग्राम पिपरा चौबे के ग्राम प्रधान पद पर सुशीला देवी,शशी बाबा,विद्या प्रकाश ने नामांकन किया। नामांकन के वक्त आरओ पीएन सिंह,एसओ कौड़िया बाजार,महिला आरक्षी प्रिंयका सिंह,मिथिलेश आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें