फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नागरिक शास्त्र में 4,496 ने दी परीक्षा

Sat, 24 Feb 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में यूपी बोर्ड की पालि, अरबी और फारसी की परीक्षा में कोई विद्यार्थी नहीं हैं। ऐसे में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पालियों में कुल 457 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 5,514 उपस्थित हुए। वहीं, 4,496 इंटर के विद्यार्थियों ने नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में 130 केंद्रों पर पालि, अरबी और फारसी के अलावा इंटर की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई है। इसमें 4,925 विद्यार्थियों में से 429 अभ्यर्थियों ने बोर्ड परीक्षा नहीं दी, जबकि 4,496 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं पालि, अरबी और फारसी में कोई छात्र पंजीकृत न होने से हाईस्कूल में कोई परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में चार और इंटरमीडिएट सामान्य आधारिक विषय, कृषि शस्य विज्ञान-प्रथम, कृषि शस्य विज्ञान षष्टम् में कुल 24 छात्र गैरहाजिर रहे। मंगलवार को हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा होगी। इसमें जिलेभर के सभी 143 केंद्रों पर विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण समेत विषयों की परीक्षा में छात्र शामिल होंगे।







5514 विद्यार्थी दूसरे दिन परीक्षा में शामिल

दोनों पालियों में सकुशल परीक्षा कराई गई। कुल मिलाकर 5,514 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, सचल दस्तों के साथ केंद्रों का जायजा लिया गया। कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, डीआईओएस

छात्र ने डीएम से की शिकायत
परसपुर इलाके के चौहानपुरवा (मरचौर) निवासी अमरनाथ ने बताया कि बेटा रुद्र प्रताप सिंह परसपुर बाजार के एक स्कूल में कक्षा 10 का विद्यार्थी है। बृहस्पतिवार को परीक्षा शुरू होने से पहले बुधवार को प्रवेश पत्र के लिए विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि उसका प्रवेश पत्र नहीं आया है। कारण जानने की कोशिश की तो 11 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। शुक्रवार को परेशान परिजनों ने डीएम नेहा शर्मा और डीआईओएस राकेश कुमार से शिकायत की है। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें