बेलसर (गोंडा)। सीएचसी बेलसर में शनिवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 44 महिलाओं की नसबंदी की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया 49 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया था, इनमें से चार महिलाओं के गर्भवती होने के कारण नसबंदी नहीं हो सकी। एक महिला बिना नसबंदी कराए ही लौट गई।