फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 16 दिन में वसूले 44 करोड़, 69 हजार ने कराया पंजीकरण

Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में अब तक विभाग ने मंडल के चारों जिलों से 44 करोड़ 21 लाख रुपये वसूले हैं। योजना के तहत 69 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। ये उपभोक्ता किस्तों में विभाग को बकाये का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

15 दिसंबर को एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की हुई थी। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में बिजली उपकेंद्र के साथ ही चिह्नित कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। यहां अभियंताओं व कर्मियों की टीम ने उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया। मुख्य अभियंता एमपी सिंह ने बताया कि 16 दिन में विभाग ने 44 करोड़ 21 लाख रुपये वसूल किए हैं। जोन के अब तक 69 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
बताया कि गोंडा में 20,731 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया है। 14 करोड़ रुपये की वसूली गई है। बताया कि योजना में प्रथम चरण के अंतिम दिन मंगलवार को 8,768 बिजली उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ। छह करोड़ 94 लाख रुपये बिजली बिल जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बुधवार से द्वितीय चरण शुरू हो गया है। विभाग के अभियंताओं व कर्मियों को तेजी के साथ पंजीकरण और वसूली कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें