फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

436 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

Sat, 20 Feb 2016 09:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में उड़ाका दल ने शनिवार को सात नकलचियों को धर दबोचा। दोनों पालियों में कुल 436 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य कला, इंटरमीडियट की वाणिज्य व अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


हाईस्कूल वाणिज्य कला में 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडियट वाणिज्य अर्थशास्त्र में 6 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटरमीडियट अर्थशास्त्र के 3356 में से 421 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि सुबह की पाली मेें एमबीडी इंटर कॉलेज तरबगंज में सात नकलची धरे गए। डीआईओएस सूचना सेल के महफूज ने बताया कि दूसरी पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें