फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 43 आंबेडकर मूर्ति स्थलों का होगा कायाकल्प

Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 43 आंबेडकर मूर्ति स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। सातों विधानसभा क्षेत्रों से मिले आवेदनों के बाद जिलाधिकारी ने स्थलों के विकास की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी है। विभाग को स्थलों का निरीक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक स्थल पर छत्र, पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल, गेट, प्लेटफार्म, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की जाएगी। रात में प्रकाश की भी व्यवस्था होगी, जिसमें सौर ऊर्जा आधारित लाइटों को प्राथमिकता दी जाएगी। मूर्ति स्थल पर सूचना पट लगाकर महापुरुष के नाम और उनके इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी।
एक स्थल के विकास पर अधिकतम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी। धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को तीन माह में काम पूरा करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और नगरीय क्षेत्रों में नगर निकाय के अधिकारी स्थलों का निरीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगणन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें