फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पहले दिन 4233 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, डीएम एसपी के साथ ही दौड़ते रहे अफसर मंगलवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा पर त्रिस्तरीय नजर रही। लाइव निगरानी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापकों के पेंच कसे। पहले दिन नकल तो छोडिए एक दूूसरे की ओर कोई देख तक नही सके। पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 45353 परीक्षार्थियों में 41122 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन ही 4233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
दूसरी पाली में इंटरमीडियट के हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 38414 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोनो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। नकल की शिकायत तो कहीं नही मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबर पेज 2 पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें