एसएमएस दिखाकर गन्ना तौल कराएंगे किसान
गोंडा। पर्ची न मिलने से किसानों का गन्ना तौल कराने में अब कोई दिक्कत नही आएगी। किसानों का गन्ना पर्ची का ब्यौरा पर्ची कटते ही उसके मोबाइल पर भी मैसेज कर दिया जाता है। किसान अब एसएमएस से भी गन्ना मौल करा सकेंगे।
किसानों को गन्ना बिक्री के लिए गन्ना समिति की ओर से सप्लाई पर्ची जारी की जाती है। जिस दिन गन्ना पर्ची जारी की जाती है कंप्यूटर से उसी समय उक्त किसान के पर्ची का ब्यौरा तौल कराने की तिथि समेत सभी सूचना किसान के मोबाइल नम्बर पर एसएमएस भी भेज दिया जाता है।
लेकिन किसानों को मोबाइल पर समय से मैसेज नही मिल पाता है उसकी वजह कई बार किसानों की मोबाइल का मैसेज बाक्स फुल होना बताया जा रहा है।
प्रदेश के गन्ना आयुक्त की ओर से इस समस्या के निदान के लिए किसानों को जागरूक करने के बाबत गन्ना विभाग को निर्देश जारी किये गये हैं। आयुक्त की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि किसान अपने मोबाइल का मैसेज बाक्स खाली रखें।
किसानों के गन्ना बिक्री के लिए गन्ना विभाग टेंडर नही करा सका। शासन की ओर से इस बार गन्ना खरीद के लिए किसानों के नाम जारी होने वाली पर्ची के वितरण के लिए अलग से ठेके पर काम देने का निर्देश दिया गया था।
इसकी टेंडर न तो जिले स्तर से हो सका न ही मंडल स्तर पर हो सका। किसानों के नाम कब पर्ची कटी कब सेंटर पहुंची इस बात की किसानों को जानकारी काफी देर से हो पाती थी इससे न तो समय से किसानों का गन्ना तैयार हो पाता था न ही समय से वह तौल करा पाता था।
किसान अपना मोबाइल नंबर हमेशा चालू रखने के साथ मैसेज बाक्स को खाली रखें ताकि पर्ची जारी होने की जानकारी किसान को समय से मिल जाए। उन्होंने बताया कि एक तो किसानों को इससे समय से गन्ना तैयार करने में मदद मिलेगी बल्कि किसान अपना गन्ना पर्ची न मिलने पर भी एमएमएस दिखाकर तौल करा सकेंगे।
- अमर सिंह, उप गन्ना आयुक्त