फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूरी कराने का भरोसा दिलाकर लूटते रहे ढोंगी बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छा पूरी कराने के नाम पर लूटते रहे ढोंगी बाबा
विज्ञापन

पुलिस का दावा, शिकायत मिलने पर होती है फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देशभर के 14 बाबाओं को फर्जी घोषित किया है। साथ ही राज्य व केंद्र सरकारों से इनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। जिले में भी ऐसे कुछ मामले हैं जिनमें साधु का वेश धारण कर कई ठग भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं। यहां साधु बाबाओं ने कभी मनोकामना पूरी करने का झांसा देकर तो कभी संतान प्राप्ति के नाम पर लोगों को लूटा है।

केस-एक
किशोरी को भगा ले गया बाबा
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के नियांवा गांव के मजरे पूरेतुलसीराम का रहने वाला बाबा प्रहलाद दास बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। प्रहलाद दास ने उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। इस मामले में किशोरी की मां ने थाना उमरी बेगमगंज में बाबा प्रहलाद दास के खिलाफ बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बाबा प्रहलाद दास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


केस-दो
संतान के नाम पर ठगे पैसे
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सोनहरा गांव में एक साल पहले बरेली जनपद से आए दो बाबाओं ने डेरा डाला था। दोनों बाबा तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की मनोकामना पूरी कराने का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे व गहने ठगते रहे। ये निसंतान दंपतियों से संतान प्राप्ति के लिए 25 हजार रुपए ऐंठते थे। बाबाओं के झांसे में आकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी। यहां से लाखों रुपए लेकर दोनों बाबा रात में फरार हो गए थे।

केस-तीन
महिला को जिंदा करने का किया दावा
सात साल पहले शहर से सटे रानी पुरवा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को संाप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव को गांव के समीप ही एक खेत में दफन कर दिया। इस घटना के 15 दिन बाद गांव में सीतापुर व बहराइच जनपद से आए दो बाबाओं ने महिला को तंत्र-मंत्र की शक्ति से जिंदा करने का गांव वालों समेत परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया। कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। मगर दोनों बाबा महिला को जिंदा नहीं कर सके। गांव वालों ने बाबाओं की पिटाई भी की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया।
वर्जन
ऐसे मामलों में शिकायत मिलती है तो उसमें कार्रवाई की जाती है। एक मामले में थाना उमरी बेगमगंज में किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

-उमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक
वर्जन
-लोगों को अपने ओक्षे कर्मों से झांसा देकर साधु-संतों को बदनाम करने वाले बाबाओं से लोगों को बचना चाहिए। इसके लिए जब भी कोई साधु बाबा किसी के संपर्क में आता है तो पहले उसके मूल निवास की जानकारी हासिल करनी चाहिए। तभी उसे बचा जा सकता है। तंत्र-मंत्र करने वाले ऐसे बाबाओं से लोगों को सतर्क रहना होगा। संदेह होने पर ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ समय से लोगों को एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।
पंडित तापेश्वरी प्रसाद मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें