फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्वाइंट्स के कंफ्यूजन में रोकी टे्रन, 35 मिनट रूका रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्वाइंट्स के कंफ्यूजन में रोकी ट्रेन, 35 मिनट ठप रहा यातायात
गोंडा-लखनऊ रेलट्रैक का मामला, आउटर सिग्नल पार करते ही रोक दी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मंगलवार को अंत्योदय एक्सप्रेस का पायलट प्वाइंट्स को लेकर कुछ इस तरह कंफ्यूज हो गया कि उसने गोंडा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते ही गाड़ी को खड़ा कर दिया। जिससे करीब 35 मिनट तक गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर से वाया बलरामपुर होते हुए गोंडा से बांद्रा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (22922) मंगलवार की सुबह 7.25 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहुंची थी। यहां 5 मिनट ठहरने के बाद जैसे ही ट्रेन ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद आगे बढ़ी कि पायलट ने एकाएक ट्रेन को रोक दिया। गाड़ी के रुकते ही आनन-फानन में इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई तो, जिसके बाद इस रूट के अप व डाउन साइड से होकर चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। जिससे करीब 35 मिनट तक रेलमार्ग ठप रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ट्रेन का पायलट प्वाइंट्स को लेकर भ्रमित हो गया था। उसे लगा कि प्वाइंट्स नहीं बने हैं, जबकि प्वाइंट्स बने थे। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें