फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशारी समेत युवतीं से छेडख़ानी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशारी समेत दो से छेड़खानी, केस
विज्ञापन

परसपुर/कटरा बाजार गोंडा। दो थाना क्षेत्रों में दो लड़कियों से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने गुरुवार को थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 19 वर्षीया बेटी 9 अगस्त की शाम खेत को गई थी। युवती की मां का आरोप है कि तभी करिया पुरवा पूरे पांडेय के रहने वाले रोहित पंाडेय ने उसकी बेटी को रोक लिया और उसे खेत की ओर खींचने लगा। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। युवती की मां ने आरोपी रोहित पांडेय के खिलाफ थाना परसपुर में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी घटना में थाना कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी की मां ने गुरुवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बेटी 8 अगस्त को खेत गई थी तभी गांव का लवकेश उसकी बेटी को पकड़ गन्ने के खेत में खींचने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि लवकेश के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें