फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 400 एनएचएम कर्मी लखनऊ गए, 290 आरोग्य मंदिरों पर ताला

Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज व मनकापुर में बंद आरोग्य मंदिर। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को जिले के करीब 400 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मी लखनऊ में आंदोलन में हिस्सा लेने चले गए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। जिले के 290 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद रहे। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि कुछ स्थानों पर स्थायी एएनएम के माध्यम से सेवाएं संचालित कराई जा रही हैं। घनश्याम, मंगल, अनिरुद्ध, श्रीनाथ और रामप्रसाद ने बताया कि आरोग्य मंदिर बंद होने से ग्रामीणों को जांच व इलाज में परेशानी हुई।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, सीएचओ की हड़ताल से क्षेत्र के सभी 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद रहे। एचईओ विपिन तिवारी ने बताया कि इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मनकापुर में एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। सीएचसी अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कंप्यूटर कक्ष बंद है लेकिन चिकित्सा और आकस्मिक सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने कहा कि मांगों के निराकरण के लिए आंदोलन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि हड़ताल की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

नवाबगंज व मनकापुर में बंद आरोग्य मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें