फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

388 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 24 Feb 2016 10:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाई स्कूल की संगीत गायन, इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र द्वितीय प्रशभनपत्र व अर्थशास्त्र वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन


हाई स्कूल की संगीत गायन परीक्षा में पंजीकृत 186 परीक्षार्थियों में चार, इंटरमीडिएट आर्थशास्त्र द्वितीय में 3306 परीक्षार्थियों में से 379 व अर्थशास्त्र  वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रशभनपत्र में 21 में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा में शिक्षक कर्मियों पर नियंत्रण न होने तथा परीक्षा केेंद्र पर अफरातफरी का माहौल पर सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद हटाए गए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो उसके लिए सुभाष इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सहदेव सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान प्रथम की परीक्षा आयोजित की गयी है जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें