गोंडा। बस्ती रेल प्रखंड पर स्थित मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य खखरेभारी गांव में मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान श्रीमती (50) पत्नी काशीराम निवासी रामपुर खखरे भारी थाना मोतीगंज के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।