फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होली के लिए प्रमुख रूटों पर 37 बसें बढ़ीं

Fri, 07 Mar 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने प्रमुख रूटों पर 37 बसें बढ़ाई हैं। शनिवार सुबह से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। निगम ने दिल्ली 12, कानपुर 5, अयोध्या 10 व लखनऊ रूट पर 10 बसें बढ़ाई हैं। निगम प्रशासन ने होली के मद्देनजर कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि अभी तक दिल्ली के लिए चार, कानपुर के लिए 10, अयोध्या के लिए 20 व लखनऊ के लिए 25 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसें बढ़ाई गई हैं। वाराणसी के लिए दो व प्रयागराज के लिए भी छह बसें लगाई गई हैं। अन्य बसों को लोकल रूट के यात्रियों के लिए लगाया गया है। बताया कि होली पर 08 से 18 मार्च तक अब गोंडा से वाया लखनऊ दिल्ली के लिए छह और गोंडा से बहराइच वाया हुजूरपुर दिल्ली के लिए 10 बसों को संचालन होगा। गोंडा से लखनऊ की सीधी सेवा में 25 व गोंडा से वाया उतरौला लखनऊ के लिए 10 बसों का संचालन होगा।

बसों के संचालन पर एआरएम संग आरएम ने की मंत्रणा

शहर में अयोध्या बाईपास रोड स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन कार्यालय में आरएम देवीपाटन अरविंद कुमार ने गोंडा, बहराइच, रुपईडीहा व बलरामपुर के एआरएम के साथ होली पर बसों के संचालन पर मंत्रणा की। आरएम ने बताया कि सभी डिपो के एआरएम को प्रमुख मार्गों, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज व अयोध्या रूट पर अधिक से अधिक बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 08 से 18 मार्च तक कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने, लंबे रूट की बसों पर दो चालकों को लगाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें