फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3675 खंभे और 102 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Sun, 27 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में खराब मौसम के दौरान टूटे बिजली के खंभे व तार। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-बारिश ने देवीपाटन जोन की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंडल के चारों जिलों में 3675 से अधिक बिजली के खंभे और 102 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। संसाधनों और मैनपावर की कमी के चलते बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम धीमी गति से चल रहा है। गोंडा शहर के कई इलाकों में रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गोंडा में ही 1200 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए हैं। अंबेडकर चौराहा, झंझरी, आवास विकास समेत कई इलाकों में रविवार को भी बिजली संकट बना रहा। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जानकीनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी और राम सिंगार पांडेय ने बताया कि जनरेटर मंगाकर एक टंकी पानी भरवाने में 500 रुपये तक खर्च करने पड़े।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ के मुताबिक, बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए गोंडा में आठ, बलरामपुर में छह, बहराइच में सात और श्रावस्ती में चार एजेंसियां लगाई गई हैं। एजेंसियों को हाइड्रा और पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराया गया है। गोंडा के मनकापुर, नवाबगंज, परसपुर, तरबगंज और करनैलगंज में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गोंडा शहर की बिजली आपूर्ति भी जल्द बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


‘मम्मी, बिजली कब आएगी’
लंबी बिजली कटौती से बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान रहे। घरों में बच्चे बार-बार मां से पूछते रहे कि बिजली कब आएगी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। राजा मोहल्ला निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि बिजली संकट के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। मोमबत्ती समेत अन्य जरूरी सामान की खरीदारी भी बढ़ गई।
बिजली आपूर्ति ठप होने से जहरीले जंतुओं के खतरे को लेकर भी लोग चिंतित रहे। उधर, बिजली संकट को लेकर शासन स्तर पर वर्चुअल बैठक हुई। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोंडा में खराब मौसम के दौरान टूटे बिजली के खंभे व तार। संवाद

गोंडा में खराब मौसम के दौरान टूटे बिजली के खंभे व तार। संवाद

गोंडा में खराब मौसम के दौरान टूटे बिजली के खंभे व तार। संवाद

गोंडा में खराब मौसम के दौरान टूटे बिजली के खंभे व तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें