फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवरात्र में देवीपाटन के लिए चलेंगी 35 रोडवेज बसें

Tue, 06 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र में देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान 35 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

तुलसीपुर में अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। जहां यात्रियों की सहायता के लिए पूछताछ केंद्र भी होगा। बसों के संचालन और यात्रियों की मदद के लिए दो-दो कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि मेले के लिए बलरामपुर से 20 और गोंडा, बहराइच व रुपईडीहा से पांच-पांच बसें लगाई गई हैं। इन बसों से श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के साथ ही लौटने की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें