फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लोगों का पर्चा खारिज

Mon, 05 Oct 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच पूरी कर ली। जांच में जिला प्रशासन ने बलरामपुर सदर क्षेत्र के सपा विधायक जगराम पासवान के भाई पप्पू पासवान की पत्नी पंचम लता समेत 35 लोगों के नामांकन पत्रों को खामियों के आधार पर खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए सदर गोंडा तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की16 सीटों के लिए 410 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से खामियों के आधार पर सोमवार को दो नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया। जबकि पांच ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के कुल 410 पदों के 1645 लोगों ने नामांकन किया था।

दो दिनों तक चली नामांकन पत्रों की जांच में जिला प्रशासन ने इटियाथोक ब्लॉक में 9, मुजेहना में 2, झंझरी में 6, पंडरी कृपाल में 13 नामांकन पत्र खामियां मिलने पर खारिज कर दिए।
विज्ञापन


वहीं इटियाथोक ब्लॉक में बलरामपुर सदर क्षेत्र के सपा विधायक जगराम पासवान के भाई पप्पू पासवान की पत्नी पंचम लता ने विजय गढ़वा व कुनिया बनकट क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से पर्चा भरा था। इस मामले में लोगों ने शिकायत की थी।

पंचम लता गोंडा के मुजेहना ब्लॉक की मतदाता हैं, लेकिन उनका नाम इटियाथोक ब्लॉक की  भी मतदाता सूची में है। इस बाबत ब्लॉक के आरओ सुरेश चंद्र ने बताया कि इससे पहले पंचम लता ने इटियाथोक ब्लॉक की मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए अर्जी दे रखी थी। इसके बावजूद यहां से नामांकन कर दिया। ऐसे में दो स्थान पर मतदाता सूची में नाम होने के आधार पर उनका नामांकन पत्र खारिज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें