फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10 जून से 33 ट्रेनें निरस्त, 53 का बदलेगा रूट

Sat, 23 May 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा से गोंडा कचहरी स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत 10 जून से होगी। पहले चरण में 10 जून से 21 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, 22 जून से सात जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा आठ और नौ जुलाई को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) नई तीसरी लाइन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के लिए जून और जुलाई में मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। तीसरी लाइन निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। इस दौरान 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 53 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा 18 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। तीन ट्रेनों को मार्ग में रोका जाएगा। सात ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन



निरस्त ट्रेनों की सूची
05 जुलाई - 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
07 जुलाई - 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
06 से 10 जुलाई - 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस

07 से 11 जुलाई - 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस
06 जुलाई - 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

08 जुलाई - 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस
08 व 09 जुलाई - 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस

07 से 10 जुलाई - 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
08 से 11 जुलाई - 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस

10 व 11 जुलाई - 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस
08 व 09 जुलाई - 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

08 जुलाई - 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस
09 जुलाई - 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस

09 जुलाई - 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
11 जुलाई - 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस

21 जून - 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू
21 जून - 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू
21 जून से 10 जुलाई - 75109 गोंडा- बहराइच डेमू
22 जून से 10 जुलाई - 75110बहराइच-गोंडा डेमू
22 जून से 10 जुलाई - 75111/75112 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू
22 जून से 10 जुलाई - 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू
22 जून से 10 जुलाई - 55091 गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी
22 जून से 11 जुलाई - 55092 सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी
22 जून से 10 जुलाई - 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी
22 जून से 11 जुलाई - 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी
22 जून से 11 जुलाई - 55033/55034 गोंडा-सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी
22 जून से 11 जुलाई - 55059/55060 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर सवारी गाड़ी
29 जून से 10 जुलाई - 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू
29 जून से 10 जुलाई - 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू
29 जून से 10 जुलाई - 64223/64224 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू
29 जून से 10 जुलाई - 64217 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू
12 जुलाई - 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी
12 जुलाई - 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें