फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर आज से फिर जोर पकड़ेगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से फिर जोर पकड़ेगा नामांकन
विज्ञापन


गोंडा। चुनाव को लेकर सोमवार से एक बार फिर से नामांकन जोर पक ड़ेगा। अभी तक कई बड़े दल के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन नही किया गया है। दो दिन अवकाश में गुजरने जाने से उम्मीदवारों को नामांकन का मौका नही मिला।

15 व 16 अप्रैल को कई उम्मीदवारों के नामांकन करने की उम्मीद है। 17 अप्रैल को एक बार फिर अवकाश होने की वजह से उम्मीदवार को मात्र 18 अप्रैल को एक दिन का ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन


गोंडा लोकसभा सीट से प्रमुख दलों में सिर्फ सपा गठबंधन के उम्मीदवार विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह ने ही पर्चा भरा है। अभी कांग्रेस, बीजेपी के उम्मीदवार ने नामांकन नही किया है।

इसी तरह से कैसरगंज सीट से अभी एक भी नामांकन नही हुआ है। यहां से गठबंधन व बीजेपी के उम्मीदवार की ओर से पर्चा दाखिल किया जाना है जबकि अभी यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार तय नही कर सकी है।

राजनीतिक दल के सूत्रों की माने तो सोमवार व मंगलवार को कई उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किये जाने का कार्यक्रम है।

गोंडा। 17 नवंबर को महावीर जयंती का अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन के लिए 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था।

शनिवार को राम नवमी व रविवार को अवकाश रहने के कारण नामांकन नही हो सका। 17 अप्रैल को एक और अवकाश रहेगा। ऐसे में नामांकन के लिए अब लोगों सिर्फ तीन दिन और बचे हैं।
विज्ञापन


चुनाव की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक 18 अप्रैल को गोंडा आएंगे। भारत निर्वाचन आयोग से प्रेक्षकों की आने की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी गई है। व्यय प्रेक्षक जिले में पहले से ही कार्य कर रहे हैं। अब सामान्य प्रेक्षकों के भी आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें