फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टीम ने टैक्स चोरी में जा रहा 5.17 लाख रुपये का माल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा पांच लाख की टैक्स चोरी का माल पकड़ा
विज्ञापन


गोंडा। वाणिज्य कर की मोबाइल टीम ने टैक्स चोरी में जा रहा 5.17 लाख रुपये का माल पकड़ा है। दूसरे प्रांत की फर्मों की ओर से बिना ई-वे बिल के टैक्स चोरी में फर्नीचर व चीड़ की लकड़ी बेची थी। मोबाइल टीम ने दोनों अलग अलग फर्मों से 1.79 लाख 866 रुपये टैक्स व जुर्माना वसूल किया है।

वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी में माल भेजे जाने के बाबत मुखबिर की सूचना पर ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीपी साहू के निर्देशन में गुरुवार की रात में वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान गोंडा बहराइच हाईवे पर एक ट्रक पर फर्नीचर लदा पकड़ा । कागजात की जांच में पता चला की नैनीताल की एक फर्म की ओर से 2.53 लाख 100 रुपये का फर्नीचर फैजाबाद की फर्म को बेचा है।

माल को बिना सही ई वे बिल के भेजा गया था। इस तरह से टैक्स चोरी का मामला बनने पर इस पर 91 हजार 130 रुपये टैक्स व जुर्माना जमा कराया गया है। इसी तरह से इसी स्थान पर एक और ट्रक की जांच में 2.64 लाख 766 रुपये की चीड़ की लकड़ी लदी पायी गई, जिसे चम्पावत उत्तराखंड की एक फर्म की ओर से टैक्स चोरी में अयोध्या की एक फर्म को बेचा गया था।
विज्ञापन


फर्म की ओर से ई वे बिल में खामी पाई गई टैक्स चोरी में माल भेजने पर कुल माल पर 88 हजार 756 रुपये टैक्स व जुर्माना जमा कराया गया। मोबाइल टीम प्रभारी/असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों फर्मों की ओर से टैक्स व जुर्माने की रकम जमा कराने पर उनके माल को रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें