फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला की हत्या कर रेल ट्रैक के किनारे फेंका शव

नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसका शव तुरकौली गांव के समीप रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने महिला की दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव के समीप रेल ट्रैक पर रविवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने की सूचना पर वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव वालों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।

महिला के मांग में सिंदूर था और वह मार्डन लिबास में थी।उसने जींस व टीशर्ट व गुलाबी रंग का जैकेट पहन रखा था। शव ट्रैक के किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसकी चप्पल शव के बगल में रखी हुई थी। माना जा रहा है किसी अन्य स्थान पर पहले महिला के साथ दुराचार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या करने वाले ने इसे आत्महत्या का रुप देने के लिए उसका शव रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को सीधा किया तो उसके सीने पर चोट के गंभीर निशान मिले। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस महिला की मौत को ट्रेन हादसा मान रही है। कोतवाल सदानंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वजह की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

शव के बगल मिला मफलर, आलू की टिक्की व पानी की बोतलें

नवाबगंज। महिला के शव को लेकर पुलिस भले ही ट्रेन से गिरकर हुई मौत का राग अलाप रही हो मगर शव के महज दस मीटर की दूरी पर मिली सामग्री हत्या की तरफ ही इशारा कर रही है। रेल ट्रैक के किनारे जहां महिला का शव पड़ा था उसी से दस मीटर की दूरी पर आलू की टिक्की, पानी की दो बोतलें, दो प्लास्टिक के गिलास व एक मफलर पड़ा मिला है।

कुछ ही दूरी पर एक शराब की बोतल भी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भले ही कुछ हो लेकिन मौके पर मौजूद यह सारे साक्ष्य महिला की हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।

15 दिन पहले भी यहां मिल चुका है छात्र का शव

नवाबगंज। मनकापुर अयोध्या रेलवे ट्रैक अपराधियों के लिए बहुत ही सुरक्षित स्पॉट बनता जा रहा है। 15 दिन पहले भी टिकरी जंगल में रेलवे ट्रैक पर एक छात्र का शव मिल चुका है उसे भी पुलिस आत्महत्या ही बता रही थी लेकिन बाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक छात्र की हत्या कर शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंका गया था। इस मामले में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई मगर पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें