फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस करोड़ रूपए से निर्मित होंगे 42 परियोजनाओं के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस करोड़ की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन


गोंडा। यूपी दिवस पर बुधवार को 30 करोड़ की लागत से 42 परियोजनाओं का शिलान्यास जिला पंचायत परिसर में प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया।

जिला पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कुल 42 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। जिसमें लोकार्पित किए गए कार्यों में विद्युत विभाग 170 लाख, मण्डी परिषद करीब 13 करोड़, जिला पंचायत 55.18 लाख तथा पुलिस विभाग के 354.06 लाख के कार्य शामिल है।

इसी प्रकार शिलान्यास किए गए कार्यों में मण्डी परिषद के 76.65 लाख, कृषि विभाग के 171.18 लाख, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड 123.46 लाख, लोक निर्माण विभाग खण्ड-एक अन्तर्गत 114.88 लाख, लोक निर्माण विभाग खण्ड अन्तर्गत 13.89 लाख, नगर पालिका परिषद गोंडा अन्तर्गत 500.27 लाख तथा जिला पंचायत अन्तर्गत 145 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग तीस करोड़ की लागत कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और स्थापना दिवस को पहली बार वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जा रहा है यह बड़े ही गर्व की बात है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहा कि सरकार दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सपने का पूरा करने के लिए सरकार हर प्रकार के निर्णय ले रही है। विधायक तरबगंज प्रेम नरायण पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है।

इससे पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लेखक डॉ. सूर्यपाल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डॉ एसपी मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किए। सामरोह के दौरान अनाम संस्था व सरयू कन्या पाठशाला की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवासतव ने किया।
विज्ञापन


समारोह में देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव, डीआईजी अनिल कुमार राय, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, सीडीओ दिव्या मित्तल, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सूर्य नरायण तिवारी एवं शेष नरायन मिश्र, अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, अपर पुलिस अधी्षक हृृदेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अपीडी गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट व मायाशंकर यादव, सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीडी एग्रीकल्चार मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, एक्सईएन विद्युत अशोक यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें