दुर्गागंज व ऐली परसौली के पट्टेदार का निरस्त होगा खनन लाइसेंस
गोंडा। तहसील तरबगंज परगना नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम दुर्गागंज में आवंटन के खिलाफ अवैध खनन कराने वाले पट्टेदार आशीष पांडेय निवासी मोहसिनपुर मंसूरपुर, अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर को जारी खनन लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसके अलावा ग्राम रूदौली परगना ग्वारिच तहसील करनैलगंज में आवंटी मेघनाथ निवासी चकरसूल परगना नवाबगंज तहसील तरबगंज 1120 घनमीटर में अवैध खनन कराने के कारण दस लाख पचासी हजार दो सौ अस्सी रूपए का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी की है।
यह कार्यवाही डीएम जेबी सिंह ने बुधवार को अवैध खनन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। डीएम जेबी सिंह ने बताया कि ग्राम दुर्गागंज में पट्टेदार आशीष पांडेय द्वारा तरबगंज तहसील दुर्गागंज में साधारण बालू के खनन हेतु आवंटित गांटा संख्या 2769 व 2770 रकबा 4ण्97 व 9ण्88 एकड़ के बजाय गाटा संख्या 1417ए 1418ए 1419ए 1425 व 1426 में अवैध खनन कराया गया। पट्टेदार खनन लाइसेन्स निरस्त करने नोटिस जारी कर दी गई है।
जबकि आवंटी मेघनाथ द्वारा तहसील करनैलगंज में ग्राम रूदौली में गाटा संख्या 710 पर 1120 घनमीटर अवैध खनन कराया गया। डीएम के आदेश पर आवंटी मेघनाथ के ऊपर शासकीय क्षति कारित करने के आरोप में दस लाख पचासी हजार दो सौ अस्सी रूपए का जुर्माना लगाया गया है।