फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी चोरी में भेजी एक ट्रक पापुलर की लकड़ी एसआईबी ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीएसटी चोरी में भेजी एक ट्रक लकड़ी एसआईबी ने पकड़ी
बहराइच की हिन्द टिम्बर फर्म से जीएसटी के साथ वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जीएसटी की चोरी बन्द नही हो रही है। वाणिज्य कर गोंडा संभाग के जेसी एसआईबी ने जीएसटी की चोरी में बहराइच से भेजी गई एक ट्रक पापुलर की लकड़ी पकड़ी है। एसआईबी टीम ने बहराइच की हिन्द टिम्बर नाम की फर्म पर टैक्स चोरी में माल भेजने पर जीएसटी के साथ जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर गोंडा संभाग के स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर डीपी साहू को मुख्बिरों से सूचना मिली थी कि बहराइच की फर्म ने जीएसटी की चोरी में एक ट्रक पापुलर की लकड़ी दूसरे जनपद भेजा जा रहा है। जेसी एसआईबी डीपी साहू की अगुवाई में टीम ने गोंडा फैजाबाद रोड पर नगर से सटे मुन्नन खां चौराहे पर चेकिंग कर पापुलर की लकड़ी लदे ट्रक को रोक लिया। वाहन चालक से जब टीम ने प्रपत्र मांगा तो वह कोई भी वैध प्रपत्र नही दिखा सका, पूछताछ में उसने बताया कि यह लकड़ी बहराइच के हिन्द टिम्बर से भेजी गई है। जेसी एसआईबी ने टैक्स चोरी में लकड़ी भेजे जाने पर वाहन को कब्जे में ले लिया और उसपर जुर्माने की कार्रवाई के लिए कार्यालय लाकर मोबाइल टीम को सौंप दिया। मोबाइल टीम के प्रभारी संतोष कुमार सिंह व वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा ने ट्रक पर लदे कुल माल की जांच की और उसपर नौ हजार 810 रुपये जीएसटी के अलावा नौ हजार 810 रुपये जुर्माना लगाया। जेसी एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि बहराइच की हिन्द टिम्बर नाम की फर्म के जीएसटी चोरी में माल भेजने का उत्तरदायित्व लेने के साथ जीएसटी व जुर्माने के रक म का ड्राफ्ट जमा करने पर माल को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें