फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के ही दो छात्रों को दिला दी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल संचालक ने दो छात्रों को बिना रजिस्ट्रेशन के ही बोर्ड परीक्षा में शामिल करा दिया।
विज्ञापन


न सिर्फ दोनो छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया बल्कि दूसरे के रोल नंबर पर परीक्षा भी दिला दी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जब दोनों छात्रों को मार्कशीट नहीं मिली तो इसका पता चला।

इसकी शिकायत लेकर जब वह स्कूल संचालक के पास पहुंचे तो संचालक ने उनसे अभद्रता करते हुए स्कूल से भगा दिया।

दोनों छात्रों ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए संबधित विभाग को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पांडेचौरा के मजरा शिवलाल पुरवा निवासी शिवम मिश्रा व ग्राम चकरौत निवासी मो. इमरान के मुताबिक दोनो चकरौत स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं।

दोनों का कहना है कि वर्ष 2015-16 में नौवीं क्लास में प्रवेश लिया था। इसके लिए उनसे प्रति छात्र 5 सौ रुपये प्रवेश शुल्क व 2 सौ रुपया प्रतिमाह शिक्षण शुल्क लिया गया।

दोनों से बोर्ड परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी लिया गया लेकिन स्कूल संचालक ने उनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। शिवम मिश्रा व इमरान का कहना है इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जब दोनों ने प्रवेश पत्र मांगा तो स्कूल संचालक ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इसके बाद दोनों चौरी चौराहा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे के रोल नंबर पर परीक्षा दिला दी गई। परिणाम घोषित होने के बाद जब दोनो का अंकपत्र नहीं आया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और इसकी जानकारी अपने परिवारीजनों को दी।

जब परिवारीजन बच्चों को लेकर स्कूल संचालक के पास पहुंचे तो संचालक ने उन्हें स्कूल से भगा दिया। इस मामले में छात्र शिवम व इमरान ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच के लिए संबधित विभाग को निर्देशित किया गया है।

आठवीं की मान्यता पर चल रही हाईस्कूल की क्लास
करनैलगंज। छात्र शिवम व इमरान ने स्कूल संचालक पर बिना मान्यता के स्कूल संचालित करने का आरोप भी लगाया है। दोनों का कहना है कि आठवीं तक की मान्यता वाले इस स्कूल में हाईस्कूल तक की क्लासेस का संचालन किया जाता है। इसकी जानकारी उन्हें बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई और वह ठगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें