फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईस्कूल के 3138 और इंटर के 2400 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
-गोंडा के रोजवुड इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 3138 और इंटर अंग्रेजी में 2400 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन



हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में संस्थागत 50,211 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 47,099 ने परीक्षा दी, जबकि 3,112 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में पंजीकृत 95 में से 69 ने परीक्षा दी और 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी विषय में 43,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41,017 ने परीक्षा दी और 2,400 ने परीक्षा से दूरी बनाई।


डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। सभी केंद्रों की निगरानी जिला कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन



महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर की दसवीं की छात्रा सुप्रिया सिंह का कहना है कि शुरुआत में काफी डर लग रहा था, लेकिन प्रश्नपत्र मिलने के बाद भय खत्म हो गया। प्रश्न सरल थे, खासकर भूगोल के। 85 से 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।


माही कसौधन का कहना है कि प्रश्नपत्र आसान था। इतिहास के प्रश्न थोड़े कठिन लगे, लेकिन सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। अच्छे अंक आने की पूरी संभावना है। अनामिका सिंह का कहना है कि सामाजिक विज्ञान का पेपर आशानुरूप रहा। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। 90 से 95 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें