फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में पंचायत चुनाव में 30579 सूरमाओं का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी को दो दिनों में 30579 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर दावेदारी ठोकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र की निगरानी में कलेक्ट्रेट सहित 16 ब्लाकों में संचालित नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

अब शुक्रवार व शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और 11 को दोपहर तीन बजे तक होने वाली नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
गुरुवार को 16 ब्लाकों के 166 काउंटरों पर नामांकन के लिए 4736 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, बुधवार को नामांकन के पहले दिन प्रधान पद पर 5642 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
इस तरह प्रधान पद के लिए दो दिनों में 10378 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी ठोकी है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1614 पदों के लिए गुरुवार को 3760 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, पहले दिन 3879 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन

इस तरह दो दिनों में बीडीसी पद के लिए जिले में 7639 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए निर्धारित 15410 पदों के सापक्ष मात्र 11683 दावेदार ही सामने आए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर हिस्सेदारी को पर्चा दाखिल करने वालों का जोर दिखा। इसके चलते ही दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के दौरान 65 पदों के लिए 879 दावेदारों ने पर्चा दाखिल कर हिस्सेदारी को दावेदारी ठोकी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा, सपा व बसपा ने भी अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
सदस्य का निर्वाचन अध्यक्ष जिला पंचायत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। भाजपा की ओर से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिजनों को टिकट न देने के बाद दूूसरे दलों की सक्रियता ज्यादा दिखने लगी है। जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए हुए नामांकन में पहले दिन बुधवार को 537 व गुरुवार को 342 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें नवाबगंज प्रथम से सिर्फ दो लोगों ने नामांकन किए हैं। जिसमें महेंद्र प्रताप व दिनेश मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें