गोंडा। जिले के एलबीएस, जीजीआईसी और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में रविवार को दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। पहली पाली में 1180 और दूसरी पाली में 1178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 152 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। दोनों पालियों में सुचारू रूप से परीक्षा हुई।
परीक्षा नोडल व एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने बताया कि जिले में 1330 अभ्यर्थियों के लिए एलबीएस, जीजीआईसी और स्वामी विवेकानंद कॉलेज में परीक्षा कराई गई। सुबह नौ से 12 और दो से पांच बजे के बीच परीक्षा हुई है।
बताया कि पहली पाली में 1180 और दूसरी पाली में 1178 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 152 अभ्यर्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो ऑब्जर्वर समेत अन्य अधिकारी लगाए गए थे। प्राचार्य ने बताया कि मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर की निगरानी में तीनों केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा कराई गई।
कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी सौम्या, सुरजीत, विनोद, आकांक्षा तिवारी और आरती तिवारी ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 400 अंकों के 200 प्रश्न पूछे गए थे। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का बताया।