फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ लाख आबादी में टीबी के मरीज खोजेंगी 300 टीमें

Fri, 06 Sep 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। घरों में बैठे टीबी मरीज को बाहर निकालकर उनका उपचार शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नौ सितंबर से 20 सितंबर तक सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संभावित क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। जिसके बाद चिह्नित संभावित रोगियों की टीबी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

क्षय रोग संभावित क्षेत्र में रहने वाली जिले की आठ लाख आबादी में टीबी के मरीज खोजे जाने हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों, अनाथालय, वृद्धाश्रम, निर्माणाधीन बिल्डिंगों में काम करने वाले, फल व सब्जी मंडी, श्रमिक बाजार आदि में यह अभियान चलाया जाएगा। इसकी के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है।


इस अभियान में 300 टीमें लगाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी व कम्युनिटी वॉलेंटियर रहेंगे। पांच टीमों की देखरेख के लिए एक सुपरवाइजर को जिम्मा दिया गया है। हर ब्लॉक में एक चिकित्साधिकारी को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक टीम को प्रति दिन कम से कम 500 लोगों की जांच की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें