फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जंगली जानवरों के हमलों में 30 घायल

Fri, 11 Oct 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में तरबगंज के बनगांव में दिखा हिंसक जंगली जानवर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
तरबगंज और गौरा चौकी में दहशत, कटराबाजार में सियार को मार डाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुबहा बाजार/तरबगंज/गोंडा। हिंसक जंगली जानवर के आतंक से जिले के तीन तहसीलों के छह गांवों के लोग सहमे हुए हैं। इसके बाद भी वन विभाग जांच तक ही सीमित है। तरबगंज तहसील के कंचनपुर में जंगली जानवर दो दिनों से दिखाई पड़ रहा है। करनैलगंज तहसील के कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास पूरे रानीपुरवा में सियार ने एक ही रात में 24 लोगों को नोचा, अंत में लोगों ने उसे घेरकर मार डाला। मनकापुर तहसील के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गाजीपुर में नेवले व कुत्ते ने छह लोगों को काटा है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के बनगांव में भेड़िया जैसा जानवर दिखने पर लाठी-डंडे के साथ उसे दौड़ाकर गांव के बाहर भगाया। ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि उसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। वहीं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जंगली जानवर बनगांव डीहा पर देखा गया। गांव के राहुल सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे प्राथमिक विद्यालय परिसर में जानवर देखने पर उसे खदेड़ा गया तो वह नंदराम के घर में घुस गया। रेंजर ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि जंगली जानवरों से सतर्क रहने के सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियार के हमले से 24 हुए जख्मी
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिरास पूरे रानीपुरवा में बुधवार की रात सियार के काटने से 24 लाेग घायल हो गए। गांव के पप्पू शुक्ला खेत की रखवाली कर रहे थे, सियार ने काट लिया। इसी तरह गांव में दुर्गा पंडाल से घर वापस आते समय प्रधान कर्मचंद, राघव जायसवाल, ज्वाला प्रसाद, नाथूलाल पर भी पागल सियार ने हमला कर दिया, जिसमें हाथ पैर में खरोंच आईं हैं। सुशीला ने बताया कि सियार सूरज के घर के दरवाजे के पास था। उनका बेटा रुद्र प्रताप घर के बरामदे में सो रहा था। सियार आ गया, बचाने के लिए वह व परिवार के लोग दौड़े तो सभी को पंजा मारते हुए भाग गया। बगल के रामापुर गांव निवासी रामसागर मिश्र, शांति प्रसाद मिश्र, अमन तिवारी, देशराज, पुतली ने भी बताया कि सियार ने हमलाकर चोटिल कर दिया। माया देवी, लल्लू पासवान को भी सियार ने नोच लिया। पकड़ी गांव निवासी सतीश चंद्र को भी खेत की रखवाली करते समय सियार ने काट लिया। इसके बाद रामापुर गांव में ही नंदलाल पर भी हमला किया, वह भी सियार के हमले में घायल हुए हैं। गांव के लोगों ने सियार को घेरकर मार डाला।वन क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ चौहान ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों को भेजा गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें