गोंडा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभिभावकों व छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 80 सीटों के लिए जिलेभर से 2,759 छात्रों ने आवेदन किया है। 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 16 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रहे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के प्रधानाचार्य एचएस शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ बच्चों को परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण मिलने पूरा ध्यान रखा जाएगा। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्रों को निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और पुस्तकालय आदि सुविधाएं दी जाती हैं।