फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो कलर बेल्ट में 26 खिलाड़ी सफल

Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो की कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में आत्मरक्षा की आधुनिक विधा का प्रदर्शन करते हुए 26 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह और क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो पूमसे विधा सहित आत्मरक्षा की आधुनिक विधा का प्रदर्शन करते हुए कलर बेल्ट के लिए सफलता हासिल की।

ताइक्वांडो संघ बलरामपुर के सचिव व कोच जियाउल हशमत ने बताया कि सफल खिलाड़ियों में बालक वर्ग से दुर्गेश पासवान, स्पर्श शुक्ला, आदित्य राणा, ऋषभ यादव, राम भुवन, मोहम्मद तारिक, उज्जवल श्रीवास्तव, आर्य वीर सिंह, इस्तेखार अहमद, विवेक शील गौतम, कृष्णा विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश, विजय प्रकाश एवं जितेन्द्र पांडेय तथा बालिका वर्ग से विजेता सिंह, वैष्णवी यादव, मानसी राणा, महक, प्रगति यादव, सुप्रिया यादव, अवंतिका श्रीवास्तव, सुप्रिया भाष्कर, सृष्टि यादव व सौम्या सिद्धार्थ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें