गोंडा। कोरोना से बचाव को लॉकडाउन में घर से न निकलने के आदेश दिए गए थे। मगर लोग लॉकडाउन का उलंघन करने में लगे हैं। अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने चौक-चौराहों पर चेकिंग तेज कर दी है। इसके साथ ही गली मोहल्लों में पुलिस की गश्त बढ़ गई है।
पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि शहर में कोतवाल नगर आलोक राव समेत दो मोबाइल टीम गश्त कर रही है। इसके साथ ही नौ चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर हैं। अपाचे और पीआबी भी शहर की सड़कों पर गश्त कर रही है। लॉकडाउन का उलंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान अब तक 25 वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान घरों से निकलने वाले वाहन चालकों से अब तक पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उलंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि पुलिस कर्मियों को सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं।