फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

241 रिक्रूट आरक्षियों की हुई दीक्षांत परेड

Thu, 30 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
शपथ लेते आरक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 241 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड गुरुवार सुबह समारोहपूर्वक संपन्न हुई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेकर नए आरक्षियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिला जज उमेश सिंह, जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला, एडीएम शिवपूजन सहित तमाम अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड में शामिल होने वाले सभी रिक्रूट ईद तक जिले के थानों पर ड्यूटी करेंगे।

इसके बाद ये सभी रिक्रूट अपनी-अपनी नियुक्ति वाले जनपदों में भेज दिए जाएंगे। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें