फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व बीज के 24 नमूने लिए

Fri, 13 Nov 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की चारों तहसीलों में अलग-अलग टीमों ने एक साथ खाद व बीज की 51 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खाद व बीज के 24 नमूने लिए गए। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस व दो खाद विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन


जिले भर में शुक्रवार को उर्वरक एवं बीज की दुकानों पर प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने एक साथ छापेमारी की।

सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, तरबगंज तहसील क्षेत्र में कृषि उप निदेशक श्रवण कुमार, मनकापुर तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी धनंजय सिंह एंव करनैलगंज तहसील क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार रावत को नामित किया गया था।

डीएओ विनय सिंह ने बताया कि पूरे जिले में एक साथ 51 उर्वरक व बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। इसमें सदर तहसील में 16 दुकानों पर छापा मारकर खाद व बीज के सात नमूने लिए गए।
विज्ञापन


तरबगंज में 10 दुकानों पर छापेमारी में खाद व बीज के  तीन नमूने, मनकापुर में 11 दुकानों पर छापे मारकर चार नमूने, करनैलगंज तहसील में 14 दुकानों पर छापेमारी में 10 नमूने लिए गए।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खामियों पर नवाबगंज में प्रशांत खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं, वजीरगंज के बद्री प्रसाद उर्वरक विक्रेता, हरीश कुमार भारती, मिश्रा खाद भंडार तथा नवाबगंज के अरविंद खाद व बीज भंडार, विनोद ट्रेडर्स, आनंद खाद भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

एग्री क्लीनिक विजनेश नवाबगंज व भारती ट्रेडर्स वजीरगंज को चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें