फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली कटौती से मुक्त रहेगा गोंडा

Tue, 15 Sep 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 24 घंटे 220 केवी गोंडा कंट्रोल रूम से संचालित बिजली के तीन फीडर कटौती से मुक्त रहेंगे। इसके आदेश सिस्टम कंट्रोल ने जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन

बिजली कटौती से मुक्त रहने वाले तीन फीडरों में गोंडा टाउन के साथ करनैलगंज व बालपुर फीडर संचालित होते हैं, जिन्हें अगले 24 घंटे बिना किसी कटौती बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।
कजली तीज के दिन जिलेभर से लाखों कांवरिए सरयू नदी के तट से जल भरकर अलग-अलग शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए लाखों कांवरियों का जत्था मंगलवार को जल भरने के लिए करनैलगंज रवाना हो चुका है, जो बुधवार की सुबह गोंडा शहर स्थित भगवान श्री दुखहरणनाथ व खरगूपुर स्थित भगवान श्री पृथ्वीनाथ के मंदिर पर जलाभिषेक करेगा। 
विज्ञापन

कजली तीज के इस त्योहार को देखते हुए मंगलवार को सिस्टम कंट्रोल से गोंडा जिले के तीन फीडरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश गुरुवार की सुबह तक के लिए जारी किए हैं। 
पारेषण खंड विभाग के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी की मानें तो पनकी सिस्टम कंट्रोल से गुरुवार की सुबह तक गोंडा को बिजली कटौती से मुक्त रखे जाने के आदेश उन्हें मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

इसके तहत मंगलवार की दोपहर से ही गोंडा से संचालित 33 केवी लाइन के तीन फीडरों की बिजली एक्सटेंड (बढ़ा) कर दी गई है। बिजली कटौती से मुक्त रहने वाले तीन फीडरों में गोंडा टाउन, करनैलगंज व बालपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें