फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

Sat, 28 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली पर रंगों का उत्साह फीका न पड़े, इसके लिए देवीपाटन जोन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। एक से पांच मार्च तक मंडल के चारों जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यालय कर्मचारियों को छोड़कर सभी तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए शिफ्टवार अवर अभियंता और तकनीकी सहायकों की तैनाती की गई है। उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। देवीपाटन जोन के हेल्पलाइन नंबर 8004916771 पर भी सूचना दी जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें