फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लाख मतदाता चुनेंगे अपने एमएलए

Wed, 04 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही राजनीतिक दलों के साथ मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है। गोंडा में 27 फरवरी को मतदान होगा। जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों के करीब 23 लाख मतदाता अपना विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन


इसमें करीब साढ़े 12 लाख पुरुष व साढ़े दस लाख महिला मतदाता शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों, बूथों को दुरुस्त करने के निर्देश भी बुधवार को जारी कर दिया। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में जिले भर में होर्डिंग, पोस्टर व बैनरों को हटाने का काम शुरू हो जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 4 फरवरी से 9 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में 295-मेहनौन, 296 गोंडा सदर, 297 कटरा बाजार, 298 करनैलगंज, 299 तरबगंज, 300 मनकापुर (सुरक्षित) और 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र है। इनमें पुरुष मतदाता 12,48,780 और महिला मतदाता 10,46,246 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें